उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु एसडीएम तहसीलदार द्वारा की गई निम्न व्यवस्था |  ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया को सुगमता से संपन्न कराने हेतु एसडीएम तहसीलदार द्वारा की गई निम्न व्यवस्था | ब्लॉक टूंडला में पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया को सुगमता से संपन्न कराने हेतु एसडीएम तहसीलदार द्वारा निम्न व्यवस्था की गई है।

1. कुल 9 न्याय पंचायतों के सापेक्ष 18 खिड़कियां नॉमिनेशन के लिए रखी गई है।

2. प्रत्येक विंडो पर एक टेबल ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन हेतु रखी गई है दूसरी टेबल क्षेत्र पंचायत सदस्य हेतु रखी गई है।

3. प्रत्येक टेबल पर उस न्याय पंचायत में शामिल गांवों की सूची तथा आरक्षण की सूची चस्पा की गई है।

4. प्रत्येक विंडो के सामने बैरिकेडिंग की गई है एक बार में एक ही व्यक्ति नॉमिनेशन करने अंदर जाएगा।

5.सर्विस लेन से किसी भी व्यक्ति को अपने वाहन सहित अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

6.ब्लॉक के मुख्य द्वार से अंदर जाने को बैरीकेडिंग लगाई गई है ब्लॉक परिसर में अंदर और बाहर पुलिस की तैनाती रहेगी।उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद से गेट पर मास्क सैनिटाइजर तथा थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।

7. तिपूर्ण निष्पक्ष सकुशल मतदान कराने हेतु 9 न्याय पंचायतों 78 ग्राम पंचायतों के लिए 18 ए.आर.ओ,तथा 1,आर.ओ.16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा एक जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।उक्त जानकारी तहसीलदार महोदय टूंडला गजेन्द्र पाल सिंह द्वारा दी गई है

 ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!