मथुरा गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची जी,आर,पी पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( टीम ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी कात्यान पचौरी मथुरा )

( गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची जी,आर,पी पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
मथुरा के गोवर्धन नीम गांव रेलवे स्टेश पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया । कई घण्टो बाद सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.वही जीआरपी व स्थानीय पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। जीआरपी के मुताबिक आज सुबह शनिवार को जानकारी मिली कि नीम गाँव रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद थाना गोवर्धन पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुँची जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मृतक के बारे में जानकारी जुटाई. लेकिन मृत्यक की अभी कोई शिनाख्त नही हो सकी है । पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

( टीम ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी कात्यान पचौरी मथुरा )
