औरया जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियान की गई समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियान की गई समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान माह जुलाई 2024 (संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई 2024) स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सूचना विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आदि विभागों के निर्धारित कार्यों एवं दायित्वो के आपसी समन्वय से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी डा० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान’ के अन्तर्गत साप्ताहिक अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि अपनी-अपनी कार्ययोजना के अनुसार समस्त विभाग निर्धारित गतिविधियों लक्ष्य के सापेक्ष सम्पादित कराये तथा नियमित समीक्षा सम्बन्धित विभाग द्वारा की जाये, साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि कार्ययोजना बनाते हुए एक सप्ताह के अन्दर अभियान चलाकर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य सम्पादित कराया जाये तथा रिपोर्ट आगामी समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त चिकित्सा अधीक्षको को निर्देशित किया गया कि ब्लाक स्तर पर प्रत्येक सप्ताह अन्तर्विभागीय बैठक करते हुए कार्ययोजना के अनुसार विभागवार की गयी कार्यवाही की समीक्षा की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा सुनील कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी कामिनी गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!