औरया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा बड़ी माता मंदिर परिसर में पौधरोपण कर चलाया जागरूकता अभियान एक वृक्ष सौ पुत्र समान। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा बड़ी माता मंदिर परिसर में पौधरोपण कर चलाया जागरूकता अभियान एक वृक्ष सौ पुत्र समान )

उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि.समाजसेवी संगठन द्वारा जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण हेतु निरंतर बृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 18 जुलाई 2024 दिन गुरुवार को प्रातः 9 बजे पढींन दरवाजा स्थित बड़ी माता मंदिर प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें माता के भक्तों ने पधारोपण किया, बड़ी माता मंदिर कमेटी के संरक्षक मिथिलेश शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरे भरे वातावरण में रहने से हम लोगों को शुद्ध प्राण वायु मिलती है, शरीर निरोग व मन प्रसन्नचित रहता है, फल-फूल, मावा, लकड़ी, दुर्लभ औषधियां आदि चीजें हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती हैं। हर व्यक्ति को पौधारोपण अभियान में हाथ बटांते हुए कम से कम दो-दो पौधे लगाना चाहिए। पधारोपण के अंतर्गत बरगद, आंवला, मधु कामिनी, हरसिंगार, गुड़हल चांदनी आदि पौधों का रोपण किया, उसके उपरांत मंदिर प्रांगण में बीटेक में अध्यनरत् छात्र मयंक कुमार का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराये गए। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि “लक्ष्य-5100 पौधों का पौधा पौधारोपण” पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से देवेंद्र आर्य, बृजेश यादव एडवोकेट, लालजी अग्रवाल, श्रीमती संध्या शुक्ला, राकेश अग्रवाल, बीटेक में अध्यनरत् छात्र वेदांत शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह, ऐश्वर्य मिश्रा, लक्ष्मी, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), हिमांशु दुबे, मंदिर के सेवादार आदि भक्त मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!