लखनऊ थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान लूटे गए दो मोबाइल बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान लूटे गए दो मोबाइल बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश लखनऊ एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह और प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम उपेंद्र सिंह की टीम को मिली सफलता। जानकीपुरम पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार। लूट के 2 मोबाइल फोन बरामद। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की कर रही थी छानबीन। जानकीपुरम पुलिस ने मोहम्मद आमिर और मोहम्मद फरमान को किया गिरफ्तार…. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की बरामद।9 जुलाई को पीड़ित ने मोबाइल लूट का मुकदमा कराया था दर्ज। आरोपी राह चलते लोगों का मोबाइल लूट कर हो जाते थे फरार। गिरफ्तार आरोपी बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत अचरामऊ के रहने वाले हैं। एक बिल्डिंग और दूसरा बाइक मैकेनिक का करता था काम। मुखबिर की सूचना पर जानकीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!