औरया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा हुई नाबालिग दो बच्चियों को सकुशल बरामद कर भगाकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा हुई नाबालिग दो बच्चियों को सकुशल बरामद कर भगाकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, 2 अपह्रत नाबालिग बच्चियों को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया।का संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 22.07.2024 को वादी की तहरीरी सूचना जिसमें उल्लिखित कि थाना क्षेत्र अजीतमल में रहने वाले दो व्यक्तियों की नाबालिग पुत्रियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 318/24 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम 1.समीर पुत्र सानिया उर्फ शान मोहम्मद निवासी इस्लामनगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष 2. वसीम पुत्र इस्माइल निवासी जगन्नाथपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 22 वर्ष के पंजीकृत हुआ था कोतवाली अजीतमल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपह्रत नाबालिग बच्चियों की शीघ्र अति शीघ्र बरामदगी हेतु थाना स्थानीय पर 3 टीम गठित की गयी गठित टीमों द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, पार्क, शॉपिंग मॉल आदि अन्य स्थानों पर तलाशा गया तथा 30-40 से अधिक स्थानों की सीसीटीवी फुटेज चेक गयी जिसके पश्चात पुलिस व नाबालिग बच्चियों के परिवारीजनों के संयुक्त प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया नाबालिग अपह्रत बच्चियों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उनके परिवारीजनों को सुपुर्द किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तों को मुखबिर खास की सूचना पर साधू ढाबा के पास थाना क्षेत्र अजीतमल जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरण-
1. समीर पुत्र सानिया उर्फ शान मोहम्मद नि0 इस्लामनगर थाना अजीतमल,औरैया उम्र करीब 20 वर्ष
2. वसीम पुत्र इस्माइल नि0 जगन्नाथपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तार/बरामद कर्ता पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री राजेश किशोर
2. हे0का0 210 विनोद कुमार
3. हे0का0 261 अजीत कुमार
4. का0 1179 मनोज

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
