बागपत बलौनी क्षेत्र सावन के पर्व पर भगवान परशुरामेशव महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर। ( रविन्द्र कुमार की खास रिपोर्ट )

( बलौनी क्षेत्र सावन के पर्व पर भगवान परशुरामेशव महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर )

बागपत बालैनी क्षेत्र के पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 8 बजे तक ही 40 हजार से अधिक श्रदालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार मे सुख शांति की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर और अंदर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सावन के पहले सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं के जयकारो से गूंज उठा सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुँचना शुरू हो गया और मंदिर के बाहर लंबी लंबी लाइने लगनी शुरू हो गयी।श्रद्धालुओं ने लंबी लंबी लाइनो मे घण्टो इंतेजार करने के बाद भगवान आशुतोष पर भाँग,दुध,धतुरा,शहद चढ़ाकर जलाभिषेक किया और मन्नते मांगी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे तक 40 हजार से अधिक ने श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर लिया है और शाम तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है सीसीटीवी कैमरो से भी मेले की निगरानी की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!