नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ प्लेन क्रैश 18 लोगों की हुई मौत । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज बुधवार एक बड़ा विमान हादसा त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ प्लेन क्रैश 18 लोगों की हुई मौत )

काठमांडू।नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज बुधवार एक बड़ा विमान हादसा हुआ।काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हो गया।इस विमान में 19 लोग सवार थे,जिनमें से 18 लोगों की मौत की खबर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सौर्य एयरलाइंस का विमान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा था तभी उड़ान भरते समय यह हादसे का शिकार हो गया।घटनास्थल से सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट पर धुएं के गुबार के साथ भीषण आग देखी जा सकती है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के दौरान विमान फिसलने से यह हादसा हुआ है।इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।जल्द से जल्द विमान में लगी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है,ताकि अन्य यात्रियों का पता चल सके।विमान में चालक दल और तकनीकी कर्मचारियों समेत 19 लोग सवार थे।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!