औरया ग्राम पंचायत जलोखर में ग्राम प्रधान व मंत्री की घोर लापरवाही सामने आई जलभराव से निजात न मिलने पर दिखा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( ग्राम पंचायत जलोखर में ग्राम प्रधान व मंत्री की घोर लापरवाही सामने आई जलभराव से निजात न मिलने पर दिखा ग्रामीणों में भारी आक्रोश )

उत्तर प्रदेश औरैया ब्लाक की ग्राम पंचायत जलोखर में जल भराव की समस्या इस कदर बड़ गई की लोगों का घर से निकलना तक दुश्वार हो गया है। जब की ग्रामवासियों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए प्रधान व सचिव को अवगत करवाया तो सचिव द्वारा कोई भी उपेक्षित जवाब नहीं दिया गया और ग्रामवासियों को टहला दिया गया कुछ दिनों में करवा दिया जायेगा। जिस से ग्रामवासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली। लेकिन कुछ दिनों बाद समस्या का निदान नहीं हुआ तो फिर ग्रामवासी प्रधान से मिले और कहा प्रधान जी तालाब का जलस्तर बहुत तेजी से और बड़ रहा है। तथा घरों मे पानी भरने लगा है। अब तो इस समस्या से निजात दिलाओ लेकिन फिर भी एक वार ग्रामवासियों को अपने ही मुंह की खानी पड़ी। जिसमें प्रधान के सचिव की मिलीभगत से ग्राम पंचायत में अभी तक जल भराव की समस्या का कोई निदान नहीं हो रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामवासियों द्वारा एक लिखित में जिलाधिकारी औरैया को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। जिस पर सचिव और ग्राम प्रधान ने कोई भी दिलचस्बी नही दिखाई। अब देखना है कि ग्रामवासियों को इस जल भराव की समस्या से छुटकारा मिलता या ऐसे ही लोगों को अपना जीवन काटने को मजबूर होना पड़ेगा य फिर आलाधिकारी इस जल भराव की समस्या से जल्द से जल्द ग्रामवासियो को निजात दिलवाएंगे य फिर प्रधान एवं सचिव को तलब करेंगे।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!