औरया थाना ऐरवाकटरा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान वांछित चल रहे 25,000 रुपए का इनामिया गौतस्कर को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना ऐरवाकटरा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान वांछित चल रहे 25,000 रुपए का इनामिया गौतस्कर को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना ऐरवाकटरा पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ व्यक्ति एक डी0सी0एम0 से गाय व बछडे लेकर लखनऊ एक्सप्रेस वे से लखनऊ की ओर जा रहे है व उनके आगे एक सफेद रंग की होण्डा अमेज कार चल रही है यदि जल्दी की जाये तो पकडे जा सकते है । मुखबिर की सूचना पर विस्वास करके थाना ऐरवाकटरा पुलिस द्वारा हरनागर पुल के ऊपर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे कि एक सफेद रंग की होण्डा अमेज कार व डी0सी0एम0 थोडी दूरी पर रुकी तो पुलिस द्वारा आवश्यक घेराबन्दी कर पकड़ लिया जिसमें 03 व्यक्ति कार में और 03 व्यक्ति डी0सी0एम0 में बैठे थे जिसमें से दो व्यक्ति जो डी0सी0एम0 में बैठे थे वो भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो 01-शिवा सोनी पुत्र रामकुमार निवासी देवीजी मोहल्ला मुखर्जीनगर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात 02- रशू पाण्डेय उर्फ शान्तनू पुत्र रामकुमार पाण्डेय निवासी मुखर्जीनगर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात 03- विजय कुमार दोहरे पुत्र बांकेलाल निवासी तुर्कीपुर भगवानदास थाना अयाना जनपद औरैया 04- बीरू दोहरे पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी तुर्की भगवान दास थाना अयाना जनपद औरैया को पकड कर थाना ऐरवाकटरा पर अभियोग मु0अ0सं0 31/2024 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 (1)(डी) पशू क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर जेल भेजा गया था तथा फरार दोनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा 02 टीमों का गठन किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 25/07/2024 को थाना ऐरवाकटरा/एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम औरैया की संयुक्त पुलिस दबिश,वाँछित/पुरूस्कार घोषित अपराधियों की तलाश में थाना क्षेत्र में मासूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 31/2024 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 (1)(डी) पशू क्रूरता अधि0 के 25,000 रू0 ईनामियां अभियुक्त भीम दोहरे पुत्र मानसिंह निवासी तुर्कीपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष को नगला दौलत कट से 100 मीटर आगे आगरा की तरफ सर्विस रोड से समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पूछताछ विवरण-
पूछने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह डी0सी0एम0 गाडी का मालिक है । हम लोग डी0सी0एम0 गाडी में गाय व बछड़े लादकर काटने के लिये विभिन्न जगह ले जाते है । जिससे प्राप्त धन से अपने परिवार का भरण पोषण करते है । मुझ पर मु0अ0सं0 31/24 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 (1)(डी) पशू क्रूरता अधि0 में 25,000 रू का ईनाम था जिसकी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग- अलग स्थानों पर छिप कर निवास कर रहा था कि आज अपने घर जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-
भीम दोहरे पुत्र मानसिंह निवासी तुर्कीपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 31/2024 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 (1)(डी) पशू क्रूरता अधि0 थाना ऐरवाकटर जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 311/21 धारा 3/5ए/8 गोवध निवा0 अधि व 11 (1)(डी) पशू क्रूरता अधि0 थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज
3. मु0अ0सं0 133/21 धारा 3/5ए/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशू क्रूरता अधि0 व 429 भादवि थाना सैयदराजा जनपद चंदौली
4. मु0अ0सं0 480/18 धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बाह जनपद आगरा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01- प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम- निरीक्षक श्री राजीव कुमार मय टीम
02. प्रभारी निरीक्षक श्री सन्त प्रकाश थाना ऐरवाकटरा मय हमराह

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
