उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद में पेट्रोल डीजल और टोल टैक्स की बढ़ती दरों के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

(अधिवक्ता नाहर सिंग )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद आज सरकार द्वाराआये दिन पेट्रोल ,डीजल औऱ टोल टैक्स की दरों की बढ़ोतरी के विरोध मे जनपद न्यायालय फिरोजाबाद के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और सभी अधिवक्ताओं ने यह सरकार निकम्मी के नारे लगाए एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा, गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल आये दिन आसमान छूती रेट पर है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है ,केंद्र सरकार इस औऱ ध्यान नही दे रही है और दिन पर दिन पेट्रोल डीजल की दरें बढ़ती जा रही है | जिसके चलते आज फ़िरोज़ाबाद न्यायलय के सभी अधिबक्ता एक जुट होकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुँच कर राष्ट्पति के नाम ज्ञापन दिया ,जिसमे बताया गया कि आखिर बढ़ती दरों से कितनी मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
