अलवर सावन के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ मंदिर में विभिन्न स्थानों से बैंड बाजा व नाच गाना करते लाए गए गंगा जल से कांवडियां श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक । ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( सावन के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ मंदिर में विभिन्न स्थानों से बैंड बाजा व नाच गाना करते लाए गए गंगा जल से कांवडियां श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक )

अलवर जिले के समूचे क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों से लाए गए गंगाजल से कस्बे सहित आसपास क्षेत्रों में कांवड़ियों शुक्रवार को डीजे के साथ भगवान भोलेशंकर के मंदिरों में पहुंच कर मंत्रोच्चार एवं आस्था के साथ गंगा जल चढ़ा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। डीजे की भजनों की धुन पर महिलाएं और कांवड़िए गुजरने पर धार्मिकमय माहौल हो गया। इस अवसर पर आसपास के इलाकों में डीजे की धूम के साथ दोपहर तक भोलेशंकर के मंदिरों में क्षृद्वालुओं का पूजा अर्चना के लिए तांता लगा रहा। पिनान निवासी क्षृद्वालु लालाराम सैनी ने बताया कि इस अवसर पर गंगाजल चढ़ाने के साथ भगवान भोलेशंकर का विभिन्न वस्तुओं से अभिषेक कर भोग लगाया गया।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!