अयोध्या जिला महिला अस्पताल में भर्ती भदरसा रेपकांड की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू किया गया रेफर,एंबुलेंस से हुई रवाना । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( जिला महिला अस्पताल में भर्ती भदरसा रेपकांड की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू किया गया रेफर,एंबुलेंस से हुई रवाना )

अयोध्या जिला महिला अस्पताल में भर्ती नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को संसाधनों के अभाव में इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।कड़ी सुरक्षा के बीच सीएमओ डॉ. संजय जैन एंबुलेंस से पीड़िता को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती हो गई है,जिसे इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां विशेषज्ञ और आवश्यक संसाधनों की कमी से चिकित्सकों ने उसके बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजने की संस्तुति की थी।सीएमओ डॉ. संजय जैन सुबह से अस्पताल परिसर में मौजूद रहे।कई राउंड की मंत्रणा और बाल कल्याण समिति के निर्देश पर उन्होंने बालिका को लखनऊ के लिए रेफर कराया है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!