औरया थाना अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की गई 03 मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की गई 03 मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल, औरैया के नेतृत्व में कोतवाली अजीतमल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-341/2024 धारा-303(2) बीएनएस का सफल अनावरण।अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाजा मु0अ0सं0-341/2024 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था प्र0नि0 श्री राजकुमार सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए माल व मुल्जिमान की शीघ्र अति शीघ्र बरामदगी/गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर 3-टीमें गठित की गयी थीं गठित टीमों द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए दिनाँक 04.08.2024 को चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1.अमन सविता पुत्र शिवकुमार सविता 2. शोएब पुत्र 3.राशिद पुत्र हासिम खान को अलीपुर मोड़ चौकी क्षेत्र मुरादगंज थाना अजीतमल जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अमन सविता उपरोक्त- की जामा तलाशी से एक अदद छूरा व एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस स्टार स्पोर्ट नं0 UP79Y-0605 जिसको ई-चालान एप्प के माध्यम से चेक कर चेचिस नं0 व इंजन नं0 से मिलान किया गया तो अलग थे ई-चालान एप्प पर चेचिस नं0 डालकर चेक किया गया तो मोटर साइकिल का वास्तविक नं0 UP81DE-7437 आ रहा था जो मु0अ0सं0 341/2024 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित थी व छूरा बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 344/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त अमन सविता पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त शोएब पुत्र कमरुद्दीन निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल औरैया के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल अपाचे नं0 UP74R-0354 व राशिद पुत्र हासिम खान निवासी कस्बा व थाना कुदरकोट जनपद औरैया के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस स्टार स्पोर्ट नं0 UP75K-7945 बरामद हुई अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से बरामद एक-एक अदद मोटर साइकिल जिनपर फर्जी नं0 प्लेट लगी हैं फर्जी नं0 प्लेट व चोरी की मोटर साइकिल बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 341/2024 धारा 303(2) बीएनएस में धारा-317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. अमन सविता पुत्र शिवकुमार सविता नि0 सेंगनपुट्ठा थाना अजीतमल , औरैया उम्र करीब-24 वर्ष।
2. शोएब पुत्र कमरुद्दीन निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब-22 वर्ष।
3. राशिद पुत्र हासिम खान निवासी कस्बा व थाना कुदरकोट जनपद औरैया उम्र करीब-20 वर्ष।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त अमन सविता उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 341/2024 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2. मु0अ0सं0 344/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
3. मु0अ0सं0 488/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अजीतमल, औरैया।
4. मु0अ0सं0 626/2022 धारा 379/411 भादंवि थाना अजीतमल, औरैया।
5. मु0अ0सं0 546/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल, औरैया।
अभियुक्त शोएब उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 341/2024 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2. मु0अ0सं0 124/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना अजीतमल, औरैया।
3. मु0अ0सं0 736/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना अजीतमल, औरैया।
4. मु0अ0सं0 516/2023 धारा 174ए थाना अजीतमल, औरैया।
अभियुक्त राशिद उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 341/2024 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया।
बरामदगी विवरण-
1. एक अदद नाजायज छूरा(अभियुक्त अमन सविता उपरोक्त)
2. एक मोटर साइकिल टीवीएस स्पोर्ट नं0 UP79Y-0605(अभियुक्त अमन सविता उपरोक्त)
2. एक मोटर साइकिल अपाचे नं0 UP74R-0354(अभियुक्त शोएब उपरोक्त)
3. एक मोटर साइकिल स्टार स्पोर्ट नं0 UP75K-7945(अभियुक्त राशिद उपरोक्त)
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब हम लोगों ने मोटर साइकिलों को अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी किसी को पता न चले इस लिए फर्जी नं0 प्लेट लगाकर चलाते थे और मौका पाकर मोटर साइकिलों को सस्ते दामों पर बेच देते थे उक्त मोटर साइकिलों पर लगी नं0 प्लोट को ई-चालान एप्प के माध्यम से चेक किया गया तो मोटर साइकिलों के वास्तविक स्वामी अलग-अलग थे।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. श्री राजकुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल)
2. उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार (चौकी प्रभारी मुरादगंज)
3. का0 1036 जयप्रकाश
4. का0 932 मदनलाल
5. का0 961 रमन शर्मा
6. का0 957 राजकुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
