औरया थाना बेला पुलिस व साईबर क्राइम टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 62,000 रुपए नगदी,04 एटीएम कार्ड व 03 बीमा कार्ड बरामद कर मोबाइल हैककर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना बेला पुलिस व साईबर क्राइम टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 62,000 रुपए नगदी,04 एटीएम कार्ड व 03 बीमा कार्ड बरामद कर मोबाइल हैककर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 02.08.2024 को वादी देवेन्द्र पुत्र महेशचन्द्र निवासी धुन्धपुर मटेरा थाना बेला जनपद औरैया द्वारा अवगत कराया गया कि एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 25.03.2024 के 3.18 बजे मोबाइल हैक करके दो बार मे 10000रू + 64000रू अर्थात कुल 74000 हजार रूपये निकाल लिये गए थे जिसकी तहरीर के आधार पर थाना बेला पर मु0अ0स0 133/24 धारा 420 IPC व धारा 66D IT ACT बनाम अभियुक्त सगीर आलम पुत्र अनीसुरहमान नि0 रघुपुर कमरी पुर दाहरिया थाना मनशाही जिला कटिहार बिहार पंजीकृत किया गया जिसके अंतर्गत आज दिनांक 04/8/2024 को वादी देवेन्द्र की पत्नी सीमा देवी द्वारा सूचना दी गई कि मोबाइल को हैक कर के ठगी करने वाला व्यक्ति ग्राम मटेरा,थाना बेला के पास खडा है इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री दीपक कुमार व थानाध्यक्ष बेला श्री पंकज मिश्रा द्वारा गठित टीम प्रभारी उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह द्वारा सीमा देवी उपरोक्त के बताये स्थान ग्राम मटेरा,थाना बेला के पास पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से वहां पर मौजूद अभियुक्त सगीर आलम को आवश्यक घेराबन्दी कर मय दो अदद बैग के पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत में लेते हुए जामा तलाशी ली गई तो अभियुक्त ने अपना नाम सगीर आलम पुत्र अनीसुरहमान नि0 रघुपुर कमरी पुर दाहरिया थाना मनशाही जिला कटिहार बिहार जिसको कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया, बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गई, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त का विवरण –
1. सगीर आलम पुत्र अनीसुरहमान नि0 रघुपुर कमरी पुर थाना मनशाही जिला कटिहार बिहार

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब मेरे द्वारा दिनांक 25.03.2024 को उक्त के मोबाइक हैक कर दिनांक 26.03.2024 को इसके P.N.B Account, से एक बार 10000 रूपये तथा दुसरी बार मे 64000 रूपये अपने account मे ट्रांसफर किये थे जिसे कि मैने ए.टी.एम से निकलवा कर कुल 74000 मे से 12000 अब तक खर्च कर चुका हुं शेष नकद रूप मे मेरे पास है ।

बरामदगी –
1. 62,000/- रूपये नगद
2. 04 एटीएम कार्ड
3. 03 स्वास्थ बीमा कार्ड व अन्य अभिलेख बरामद।

आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 133/24 धारा 420 IPC व धारा 66D IT ACT

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना- श्री दीपक कुमार मय टीम
2.थानाध्यक्ष बेला- श्री पंकज मिश्रा मय टीम
3.चौकी प्रभारी पुर्वा सुजान- श्री सन्तोष कुमार
4.का0 343 चन्द्रकेश
5.का0 268 अवनीश कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!