फतेहपुर थाना हथगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त हुए घायल कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( थाना हथगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त हुए घायल कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर हदगांव थाना पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता दो वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार जवाबी फायरिंग के दौरान दो अभियुक्त के पैर में लगी गोली जानकारी के अनुसार फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हदगांव पुलिस व,स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई संदिग्ध लोगों की सूचना के बाद की गई थी चेकिंग की कार्रवाई स्वाट टीम व हदगांव पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस अधीक्षक ने 25000 का इनाम भी पुलिस को देते हुए सम्मानित किया है वही बताते हैं कि अभियुक्त नसीम तथा अहसान के पैर में गोली लगी हुई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस का कहना है कि दो संदिग्ध व्यक्तियों को बाइक द्वारा जाते देखा गया जिसकी सूचना पर पुलिस ने चेकिंग व बैरकेटिंग लगाकर अभियान चालू किया तो वही दो व्यक्ति को पुलिस ने पीछा किया तो अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी,जवाबी फायरिंग से दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं अभियुक्त के पास से दो अवैध तमंचा दो खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस 20,20 रुपए नगद व मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है वहीं पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे जिले में दर्ज हैं गौ तस्करी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके बाद से पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी तो वहीं आज पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
