राजगढ़ अलवर राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम हरियालो राजस्थान कार्यक्रम कर किया गया पौधरोपण। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम हरियालो राजस्थान कार्यक्रम कर किया गया पौधरोपण )

राजगढ़ अलवर पंचायत समिति क्षेत्र के गांव सकट के पीएम श्री राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) कार्यक्रम के तहत विधालय के पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते मनुष्य जीवन खतरे में है। ऐसे में मानव जीवन को सुरक्षित बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होने के साथ ही अच्छी बारिश भी होती है। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल परिसर खेल मैदान व सार्वजनिक स्थलों पर नीम पीपल बरगद शीशम फाइकस चंपा गुलाब शहतूत गुड़हल बोतल पाम मोगरा आदि किस्मो के सैकड़ों पौधे लगाए गए साथ ही स्कूली विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पौधों की सुरक्षा के साथ ही देखभाल व सार संभाल की जिम्मेदारी ली।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!