अलवर राजगढ़ मानसरोवर कस्बा क्षेत्र में विद्युत विभाग घोर लापरवाही सामने आई रात्रि में कर्रेंट लगने से गौवंशों की हुई मौत। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( राजगढ़ मानसरोवर कस्बा क्षेत्र में विद्युत विभाग घोर लापरवाही सामने आई रात्रि में कर्रेंट लगने से गौवंशों की हुई मौत )

अलवर राजगढ़ कस्बे के मानसरोवर कॉलोनी के समीप सड़क किनारे लगे ट्रांफॉर्मर से करंट प्रवाहित होने पर दो गौवंशो की मौत हो गयी। सूचना पर समाजसेवी जुगनू तम्बोली व विधुत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घण्टे से विधुत सप्लाई प्रभावित हुई पड़ी है। भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि दो गौवंश पूर्व में भी करंट से मृत्यु हो गयी है। आज देर रात्रि भी के करंट लगने से दो गौवंशो की मौत हो गई। जबकि इसको लेकर विधुत विभाग को अवगत करवाया हुआ है। उनकी ओर से आज तक कोई कार्यवाही नही की गई। उन्होंने सरकार से शीघ्र कार्यवाही करने की माँग की है। उन्होंने बताया कि अगर सम्बंधित अधिकारी कार्यवाही नही करते है तो उन्हें चेतावनी है कि ये सरकार भाजपा की है, कांग्रेस की सरकार नही है। अन्यथा आंदोलन करना पड़ेगा।
बाइट- भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेन्द्र जैन,

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!