औरया थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किया गया 01 लोडर बरामद कर 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किया गया 01 लोडर बरामद कर 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया श्रीमान पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी औरैया महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह राठी थाना कोतवाली औरैया के नेतृत्व में जाकिर हुसैन मय हमराह हे0का0 491 दुर्गेशमणि त्रिपाठी, का0 276 रविन्द्र, का0 1283 आशू धौजिया व का0 1214 शशिकांत के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 416/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित 01 नफर अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बिरिया थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीव 32 वर्ष को मय एक अदद लोडर नं0 UP79 AT1058 के ग्राम निमझना मोड पर सडक के किनारे थाना कोतवाली जनपद औरैया से समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को कडी सुरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
अपराध का तरीका –
अभियुक्त द्वारा पैसो की लालच में आकर लोडर की चोरी कर लेना ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बिरिया थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीव 32 वर्ष
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने पूँछताछ करने पर बताया कि साहब मेरे जेब में पैसे नहीं थे और मैं शराब के नशे में था पैसों की लालच में आकर मैं अपने गाँव के कन्हैया का लोडर रात में चोरी करके ले आया था और कन्नौज लेकर गया था । वहाँ बेचने का प्रयास किया था परन्तु किसी ने नहीं खरीदा तो मैं वापस आ गया था और लोडर का डीजल खत्म हो गया था तो मैं यही खडा करके सो गया था । मैं यह लोडर बेचने के लिये कानपुर जा रहा था ।
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ एक अदद लोडर नं0 UP79 AT1058 बरामद होना।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह राठी थाना कोतवाली औरैया
2. उ0नि0 जाकिर हुसैन थाना कोतवाली औरैया
3. हे0का0 491 दुर्गेशमणि त्रिपाठी थाना कोतवाली औरैया
4. का0 276 रविन्द्र थाना कोतवाली औरैया
5. का0 1283 आशू धौजिया थाना कोतवाली औरैया
6. का0 1214 शशिकांत थाना कोतवाली औरैया
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-614/21 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0- 416/2024 धारा 303(2)/317(2) थाना कोतवाली जनपद औरैया

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
