इटावा थाना भरेह पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों के खिल उठे चेहरे। ( मोहम्मद इरफान की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश इटावा थाना भरेह क्षेत्रान्तर्गत भारेश्वर मन्दिर में एक बालक अपने परिजनों से बिछड़ कर इधर उधर भटक रहा था । थाना भरेह पुलिस टीम द्वारा बालक को “आपरेशन मुस्कान ” के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । बालक को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा थाना इटावा पुलिस एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी । बालिका का नाम – सत्यवीर पुत्र सतीश निवासी ग्राम अमदापुर थाना भरेह जनपद इटावा उम्र 04 वर्ष ।
पुलिस टीम-
क्षेत्राधिकारी चकरनगर प्रेम कुमार थापा, उ0नि प्रीती सेंगर थानाध्यक्ष भरेह मय टीम ।
