अलवर राजगढ़ मालाखेड़ा बाजार में सुने मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया अपना शिकार मकान के 20 ताले तोड़कर लाखों का माल लेकर हुए फारार। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट-पंकज– भट्ट, मकान मालिक )
( राजगढ़ मालाखेड़ा बाजार में सुने मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया अपना शिकार मकान के 20 ताले तोड़कर लाखों का माल लेकर हुए फारार )
अलवर राजगढ़ कस्बे के मालाखेड़ा बाजार स्थित सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मकान में खड़ी बाइक सहित अन्य सामान ले गए। जबकि राजगढ़ पुलिस विगत दिनों हुई आधा दर्जन से अधिक चोरियों का सुराग नही लगा पाई। जिससे पुलिस पस्त चोर मस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। नागरिकों ने बताया की राजगढ पुलिस चोरी पर अंकुश नही लगा पा रही है जिससे आए दिन चोरी सहित अन्य घटनाएं घटित हो रही हैं। गत देर रात्रि माली मोहल्ला में चोरी हुई। मकान पंकज भट्ट ने बताया कि माली मौहल्ला में अज्ञात चोरो ने चोरी की गई। जिसमें करीब बीस ताले अलग-अलग कमरों के तोड़े गए। जिसमे कई तरीके इंटरलॉक थे। जिन्हें क्षतिग्रस्त किया है। जब उन्होंने कमरों में सामान देखा तो पूरे घर के हर कमरे का सामान अस्त व्यस्त किया हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि काफी लम्बा समय बिताकर चोरो द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया है। जिसमे चोरो ने इन्वर्टर, बाइक सहित अन्य सामनो पर हाथ साफ किया है। इसके अलावा सामानों की जांच पड़ताल कर रहे है। इसको लेकर राजगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट
