बुलंदशहर थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गौकशी करने वाले अभियुक्तों के साथ हुई मुठभेड़ 03 अभियुक्त हुए घायल कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस व गौकशी में उपयुक्त उपकरण बरामद कर तीनों को किया गया गिरफ्तार। ( स्टेट हेड रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गौकशी करने वाले अभियुक्तों के साथ हुई मुठभेड़ 03 अभियुक्त हुए घायल कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस व गौकशी में उपयुक्त उपकरण बरामद कर तीनों को किया गया गिरफ्तार )
बुलंदशहर रात्रि में एक अभिसूचना पर स्वाट टीम व थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम स्याना रोड ग्राम हसनपुर के रास्ते पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी इसी दौरान दो बाइक पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिनको रूकने का इशारा किया गया तो बदमाश बाइक को मोड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर बदमाशों को घेर लिया गया। जिस पर बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जिनको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया व दूसरी बाइक पर सवार 01 बदमाश भागने में सफल रहा । जिसकी सूचना मामन नहर पटरी पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना दी गयी । जिनके द्वारा भागे हुए बदमाश को चैकिंग के दौरान घेर लिया गया बदमाश द्वारा अपने आप को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भेजा गया है। जिसमें लगातार उक्त बदमाशों की तलाश की जा रही थी। उक्त बदमाश शातिर किस्म के गौकश अपराधी हैं जिनके द्वारा पूर्व में भी गौकशी व अन्य घटनाएं की जा चुकी है।
गिरफ्तार/घायल बदमाशों की पहचान 1. शहनावाज उर्फ गंजा पुत्र महमूद कुरैशी निवासी मौ0 खवास की सराय थाना नखासा जनपद सम्भल 2. नौशाद उर्फ चीपा पुत्र कुमरूद्दीन निवासी सैदनगली मौ0 कुरैशीयान थाना उझारी जनपद अमरोहा 3. भूरा बजांरा पुत्र तोतिया निवासी बरतोली थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।

( स्टेट हेड रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी की खास रिपोर्ट )
