औरया जिलाधिकारी ने स्थानीय निकाय कराये जाने वाले निर्माण/ विकास कार्यों हेतु की समीक्षा बैठक सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी ने स्थानीय निकाय कराये जाने वाले निर्माण/ विकास कार्यों हेतु की समीक्षा बैठक सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में स्थानीय निकायों में कराए जाने वाले निर्माण/ विकास कार्यों हेतु नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायतों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से विकास कार्यों/ निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी भी स्तर पर किसी के द्वारा बरती गई अनियमितता /लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की समय- समय पर समीक्षा भी की जाए जिससे प्रगति व गुणवत्ता का आकलन हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/ रा०) महेन्द्र पाल सिंह, उपजिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!