औरया फफूंद ब्लाक में सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं का लगाया गया कैंप। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( फफूंद ब्लाक में सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं का लगाया गया कैंप )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूँद ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल लगाने का क्रम सुरु हो चुका है चौपलो के जरिये जिला प्रशाशन प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण करना सुनिश्चित करेगा तथा सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी l भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुहाँ में गांव चौपाल का आयोजन किया गया, चौपाल में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों कों सुमंगला योजना, दिव्यांका, विधवा,बृद्धा अवस्था पेशन, मुख्यमंत्री आवास, प्रधान मंत्री आवास की जानकारी अधिकारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त करने के साथ साथ लाभकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों कों विस्तार से दी l गांव में बनाये गए इज्जत घरों के संबंध में जानकारी भी अधिकारियों ने ग्रामीणों से ली l चौपाल में ए डी ओ पंचायत संतोष तिवारी, ग्राम प्रधान कमला देवी, ग्राम विकास अधिकारी संगीता दोहरे,प्रधान प्रतिनिधि राम किशोर, ब्लॉक कर्मी यूनिस खान सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे l

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
