औरया जिलाधिकारी ने आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत की समीक्षा बैठक दिए सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी ने आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत की समीक्षा बैठक दिए सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने आगामी 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस को सादगी और भव्यता के साथ संपन्न कराये। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित यह सुनिश्चित करें कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी सरकारी, गैस सरकारी भवनों पर तिरंगा लगाया जाए इसके लिए संबंधित अधिकारी आज ही सभी परिवारों को झंडा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे कोई भी मकान झंडे से छूटे नहीं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों में भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित कराने के साथ-साथ प्रतियोगिताएं भी करायें और बच्चों को पुरस्कृत भी करें तथा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को भी बताया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, समस्त उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला आबकारी अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!