सहारनपुर थाना कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों पति-पत्नी ने हरिद्वार गंगा में कूद कर दी जान मिल सोसाईड नोट पुलिस द्वारा पति का शव किया गया बरामद पत्नी के शव की तलाश जारी जांच में जुटी पुलिस। ( मोहम्मद अली मिर्जा की खास रिपोर्ट )


( पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दी गयी पूर्ण जानकारी )
( थाना कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों पति-पत्नी ने हरिद्वार गंगा में कूद कर दी जान मिल सोसाईड नोट पुलिस द्वारा पति का शव किया गया बरामद पत्नी के शव की तलाश जारी जांच में जुटी पुलिस )
सहारनपुर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले दंपत्ति द्वारा हरिद्वार में गंगा नहर में कूदकर आत्महत्या । साईं ज्वेलर्स के मालिक सौरभ बब्बर ने कर्ज के चलते पत्नी मोना सहित हरिद्वार की गंगा में कूदकर किया सुसाइड । सुसाइड से पहले ऑन द स्पॉट सेल्फी भी ली। उसे दोस्तों को व्हाट्सअप पर सेंड किया। इसके बाद दोनों कूद गए। सुसाइड नोट में साफ लिखा कि कर्ज बहुत ज्यादा हो चुका था। इसलिए दोनों जान दे रहे है। सौरभ का शव बरामद हो गया है। मोना की लाश की तलाश जारी है। जांच मे जुटी पुलिस। कर लेने की सूचना पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही । बताते चलें, “रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि सौरभ बब्बर की साईं ज्वेलर्स के नाम से सहारनपुर में ज्वेलर्स की दुकान हैं। वह किट्टी जमा करने का काम भी करता है। स्थानीय लोगों का काफी रुपया उधार होने के कारण अपनी पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार पर आ गया था।_ उसने परिजनों से बातकर व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी थी। लोकेशन के आधार पर सौरभ व उसकी पत्नी मोना बब्बर की तलाश की थी। बताते चलें, नगर कोतवाली क्षेत्र में किशनपुरा के रहने वाले सौरभ बब्बर (35) की घर में ही श्री साईं ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सौरभ की शादी 15 साल पहले मोना बब्बर से हुई थी। उनकी दो संतान हैं। 12 साल की बेटी श्रद्धा और 10 साल का बेटा संयम है। बेटा दिव्यांग है। 5 साल पहले उनका छोटे भाई से बंटवारा हो गया। बंटवारे के बाद सौरभ अपने माता-पिता से अलग रह रहे थे। छोटा भाई मां-बाप के साथ गोविंदनगर में रहता है,सौरभ सोने-चांदी के गहने बनाने के अलावा कमेटी चलाने का भी काम करते थे। कमेटी में लोग अपना पैसा जमा करते थे। जिसे वह ब्याज के साथ लौटाते थे। बताया जा रहा है कि सौरभ का व्यापार ठप था। वह करीब 10 करोड़ रुपए के कर्ज में थे। लोग अपना पैसा वापस मांग रहे थे। सौरभ ने यह बात अपनी पत्नी मोना को भी बताई थी।शनिवार की रात सौरभ ने अपने दोनों बच्चों को शहर में रहने वाले नाना-नानी के पास छोड़ा। उन्हें बताया कि कुछ जरूरी काम है, थोड़ी देर में आकर बच्चों को साथ ले जाऊंगा। इसके बाद सौरभ पत्नी मोना के साथ हरिद्वार चले गए। वहां गंगनहर पुल पर सेल्फी ली और पहले से लिखे सुसाइड नोट को वॉट्सऐप ग्रुपों पर शेयर कर दिया। फिर, नदी में कूदकर जान दे दी।

( मोहम्मद अली मिर्जा की खास रिपोर्ट )
