औरया तिलक नगर में बैंक अध्यक्ष द्वारा नई शाखा यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक का किया गया उद्घाटन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( तिलक नगर में बैंक अध्यक्ष द्वारा नई शाखा यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक का किया गया उद्घाटन )
उत्तर प्रदेश औरैया शहर के तिलक नगर स्थित यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक की बात करें तो नवनिर्मित परिसर का जो उद्घाटन हुआ, वह देखने लायक था। बैंक मैनेजर शिवम मिश्रा ने कहा कि मैं धन्य हो गया हूं, जहां नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन बैंक के चैयरमैन दविंदर पाल ग्रोवर सर द्वारा किया गया। मैं शहर के लोगों से अपील करता हूं कि बैंक संबंधित जो भी कार्य है। वे हिचक बैंक अवधि में आकर मुझसे मिलकर बता सकते हैं। हर संभव कोशिश कर बैंक संबंधी समस्या का समाधान किया जायेगा। वहीं लोगों के उत्साह को देखते हुए बैंक अधिकारी भी काफी खुश नजर आए। यूपी बड़ौदा बैंक के अध्यक्ष दविंदर पाल ग्रोवर ने कहा कि क्षेत्रों में आम जन की सुविधा हेतु सरकार ने तमाम बैंको को संचालित किया है। हर एक तहसील यहां तक गांवों में भी बैंकों की शाखाएं खुली हैं। बैंक आज हर क्षेत्र तक पहुंच गया है। इसमें बैंक खाता धारकों की अहम भूमिका है। यही वजह है कि बैंक लगातार अपने क्षेत्र में विकसित हो रहा। बैंक आपकी सेवा में सदैव तत्पर है और रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश तिवारी, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार तिवारी, ऋण अधिकारी संदीप शर्मा, परिचालन अधिकारी नेहा सोनकिया, प्रधान रोकडिया योगेश कुमार शुक्ला जी सहित कई पूर्व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
