गाजियाबाद थाना भोजपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्त हुए घायल तथा मौका पाकर भाग तीसरे अभियुक्त को दौड़ा कर किया गया गिरफ्तार कब्जे में अवैध असलहा,कारतूस व चोरी की गई मोटरसाइकिल की किया गया बरामद। ( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद )

( थाना भोजपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्त हुए घायल तथा मौका पाकर भाग तीसरे अभियुक्त को दौड़ा कर किया गया गिरफ्तार कब्जे में अवैध असलहा,कारतूस व चोरी की गई मोटरसाइकिल की किया गया बरामद )
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट थाना भोजपुर व निवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत हुई महिलाओ के साथ हुई लूट की घटनाओं का हुआ अनावरण,थाना भोजपुर पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान दो अभियुक्त गिरफ्तार/घायल,कब्जे से घटनाओं से सम्बन्धि ज्वेलरी व नकदी बरामद,अभियुक्त के विरुद्द जनपद गाजियाबाद व मेरठ में लूट की घटनाओं से सम्बन्धित लगभग दो दर्जन अभियोग है पंजीकृत।
घटना / कार्यवाही का विवरण – विगत दिनों थाना भोजपुर व निवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत महिलाओ से ज्वेलरी लूट की घटनायें कारित हुई थी। आज दिनांक 13.08.2024 को थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम फ़ज़लगढ़ के बम्बा रोड चैराहे पर पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी, तभी पल्सर मोटर साईकल सवार 03 युवक आता दिखायी दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन इनके द्वारा मोटर साईकल पथरीले रास्ते पर मोड़कर भागने का प्रयास किया गया लेकिन पथरीला रास्ता होने के कारण मोटर साईकल वही गिर गयी ओर फिर इन लोगो के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा इन पर फायरिंग की गई जिसमे दो लोग घायल हो गए और एक भागने में कामयाब हो गया घायल अभियुको से इनका नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम गोलू पुत्र हरेंद्र यादव निवासी जसवंतनगर मलयाना थाना टी पी नगर मेरठ 2. लक्की पाल पुत्र सुदेश निवासी शताब्दीनगर थाना परतापुर मेरठ बताया तथा भागे हुए अभियुक्त जिसे कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया इसने अपना नाम दीपक पुत्र हरेंद्र निवासी जसवंत नगर मलयाना थाना टी पी नगर मेरठ बताया।घायल अभियुको से 02 अदद तमंचे 315 बोर व 02 ज़िंदा कारतूस व 02 अदद खोका कारतूस व लूट से संबंधित ज्वेलरी व नकदी बरामद हुई ।
अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण एंव अग्रिम कार्यवाही का
विवरण- गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों से गहनता से पूछताछ की गई तो बताया कि हम लोग जंगल के रास्तों तथा सूनसान रास्तो पर आने जाने वाली महिलाओं को टारगेट कर उन्हें तमंचा दिखा कर उनकी कुंडल व अन्य ज्वेलरी जो भी होती है उन से लूट लेते है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. गोलू पुत्र हरेंद्र यादव निवासी जसवंतनगर माल्याना थाना टी पी नगर मेरठ उम्र 24 वर्ष
2. लक्की पल पुत्र सुदेश निवासी शताब्दी नगर थाना परतापुर मेरठ उम्र 22 वर्ष
3. दीपक पुत्र हरेंद्र यादव निवासी जसवंत नगर थाना टी पी नगर मेरठ उम्र 26 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त गोलू उपरोक्त-
जनपद मेरठ मे लूट की घटनाओ से सम्बन्धित 04 अभियोग व कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद में लूट के कुल 04 अभियोग पंजीकृत अभियोग कुल 08
आपराधिक इतिहास अभियुक्त लक्की उपरोक्त-
जनपद मेरठ मे लूट की घटनाओ से सम्बन्धित 04 अभियोग व कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद में लूट के कुल 04 अभियोग पंजीकृत अभियोग कुल 08
बरामदगी का विवरण=
1- लूट से संबंधित ज्वेलरी
2- लूट से संबंधित नकदी
4 -एक पल्सर मोटर साईकल
5- दो अवैध असलाह तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस,02 जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- थाना भोजपुर पुलिस टीम

( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद )
