उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र रेलवे लाइन पर मिला करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मचा हड़कंप परिजनों ने मार डालने का लगाया आरोप | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 ( रेलवे लाइन पर मिला एक व्यक्ति का शव- स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप परिजनों ने मार डालने का लगाया आरोप )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र कुढीना के पास रेलवे लाइन पर एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी थाना पुलिस को सुबह हुई। उसके बाद शव को सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को अवगत कराने के साथ पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी। संभावना ट्रेन से कटकर मौत होने की जताई गई, जबकि परिजनों का आरोप किसी ने मार कर डाला है
बताते चलें कि थाना जसराना क्षेत्र नगला हीरे निवासी अखेराम पुत्र रामगोपाल यादव निवासी का शव आज सुबह छह बजे करीब थाना सिरसागंज क्षेत्र कुढीना गांव के पास रेलवे लाइन पर पड़े होने की जानकारी उनके परिजनों को मिली तो मौके पर थाना पुलिस संग परिजन पहुंच गये। शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें मारकर रेलवे लाइन पर डाला गया है, बताया कि ये डीसीएम गाड़ी चलाते थे बताया कि ये एक महिला के विवाद में मारे हैं वह लेडीज इनके साथ रहती थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया |

 ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!