अलवर मालखेड़ा राजकिय महाविद्यालय में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य ने किया ध्वजारोहण बच्चों को किया गया सम्मानित। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

 

 

( राजकिय महाविद्यालय में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य ने किया ध्वजारोहण बच्चों को किया गया सम्मानित )

अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी डॉ. रेणु शर्मा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय द्वारा महाविद्यालय में प्रात: राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अपने उदबोधन में प्राचार्य ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने नशा मुक्ति कार्यक्रम की सफलता के लिये युवाओं, माताओं और बेटियों का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!