अलवर इंदिरा गांधी स्टेडियम में वन एवं पर्यावरण मंत्री ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण व जिलाधिकारी ने राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल द्वारा भेजा संदेश पढ़कर सुनाया गया संदेश। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( इंदिरा गांधी स्टेडियम में वन एवं पर्यावरण मंत्री ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण व जिलाधिकारी ने राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल द्वारा भेजा संदेश पढ़कर सुनाया गया संदेश )

अलवर में 78 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने झंडा रोहण किया । बरसात अधिक होने के कारण मौसम कार्यक्रम कुछ अधूरा अधूरा नजर आया । राष्ट्रगान के उपरांत राज्यपाल जी द्वारा भेजा गया संदेश अलवर डीएम द्वारा पढ़कर सुनाया गया जिसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई अलवर जिला कलैक्टर ने संदेश को पढ़ाते हुए कौशल विकास योजना के तहत नवयुवकों को रोजगार की जानकारी तथा आरसीपी योजना द्वारा अलवर में पानी तथा विकास सड़क नालियां आदि की विकास के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके बाद मंत्री संजय शर्मा ने वीरांगनाओं भूतपूर्व सैनिकों सहित जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर सभी संस्थाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा विधालय के बालक मौजूद थे।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!