गाजियाबाद रेल यात्रियों के लिए खुश खबरी आज रक्षा बंधन से पहले मेरठ तक दौड़ेगी रैपिड रेल ,जानें कितना होगा किराया। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( रेल यात्रियों के लिए खुश खबरी आज रक्षा बंधन से पहले मेरठ तक दौड़ेगी रैपिड रेल ,जानें कितना होगा किराया )

गाजियाबाद।दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।रक्षाबंधन से पहले आज रविवार दोपहर दो बजे से रैपिड रेल,नमो भारत ट्रेन गाजियाबाद से मेरठ तक दौड़ने लगेगी।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इसकी जानकारी दी है।निगम ने बताया कि कि मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से रविवार को अब यात्रियों को काफी सुविधा होगी,एनसीआर से मेरठ तक का सफर वे आसानी से तय कर पाएंगे। अब 42 किलोमीटर की यात्रा सुगम हो जाएगी। एनसीआरटीसी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 82 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) में से 42 किलोमीटर का हिस्सा रविवार की दोपहर दो बजे से शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन आठ स्ट्रेच के खुलने से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी।

जानें कितना होगा किराया

साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 110 रुपये होगा जबकि प्रीमियम कोच का किराया 220 रुपये होगा।

मोदीनगर नॉर्थ के बाद अगला पड़ाव मेरठ साउथ होगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का कुल 42 किमी हिस्सा शुरू हो जाएगा,जिसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण तक नौ स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली और मेरठ के बीच कॉरिडोर के पूरे खंड में 25 स्टेशन होंगे। एनसीआरटीसी का लक्ष्य है कि जून 2025 तक दिल्ली और मेरठ के बीच का काम पूरा हो जाएगा।

34 किलोमीटर के सेक्शन में 8 स्टेशनों पर ट्रेनें पहले से चल रहीं थीं।

मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक 9 स्टेशन हो जाएंगे शामिल। आठ किलोमीटर और बढ़ जाएगा इस स्ट्रेच का दायरा।

नोएडा में नमो भारत की एंट्री के लिए अभी इंतजार

गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक नमो भारत को ले जाने का प्रस्ताव है, हालांकि अभी इसे शासन से मंजूरी नहीं मिली है। बता दें कि नोएडा में पहला ऐसा ट्रैक तैयार किया जाएगा जिसपर मेट्रो और रैपिड रेल दोनों एकसाथ चलेंगी। इसका रूट फाइनल किया जा चुका है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!