वाराणसी थाना जैतपुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिला और बच्चों को मारपीट कर किया लहुलुहान। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना जैतपुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिला और बच्चों को मारपीट कर किया लहुलुहान )
वाराणसी जैतपुर थाना क्षेत्र के अशोक विहार भविष्य निधि कॉलोनी के पास रहने वाले पिंटू यादव,रिंकू यादव,रामबली यादव और श्याम बली यादव के साथ गब्बर यादव यह एक ही परिवार के सदस्य हैं, इनके ऊपर जैतपुर और सारनाथ थाने में कई मुकदमे दर्ज है, यह पूरा परिवार अपराधी प्रवृत्ति का है, 2 दिन पूर्व सारंग तालाब निवासी एक परिवार के घर मे घुस कर पिंटू यादव,बल्ली यादव उर्फ रिंकू, गब्बर यादव,झब्बर यादव,रामबली यादव और श्याम बली यादव मामूली विवाद के चलते हाकी और रॉड के साथ चाकू से पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया, घायल परिवार का एक सदस्य गंभीर हालत में है, इनके मनबढ़ पन से पूरा मोहल्ला परेशान रहता है,आय दिन किसी न किसी से मारपीट की सूचना मिलती रहती है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर हाफ मर्डर का केस दर्ज किया है, अभी यह आरोपी घर से फरार चल रहे है। अभी कुछ महीने पहले ही जिला जेल वाराणसी से बेल पर निकले हैं पिता- पुत्र और चाचा – भतीजे..
पिंटू के डर से कॉलोनी में टहलती नहीं है लड़कियां..
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंटू 4 बजे भोर से ही कॉलोनी में टहलता है, टहलने के दौरान वह कॉलोनी की लड़कियों के ऊपर भद्दे-भद्दे कमेंट करता है, कई बार तो इसकी शिकायत लोकल पुलिस को भी दी गई, लेकिन इसके पिता राम जी यादव मेंटल सर्टिफिकेट बनवाकर पुलिस के सामने पेश कर देते थे, और इसको पागल घोषित किया जाता था, इसके इन हरकतों से सभ्रांत घर की लड़कियां घर से बाहर नही निकली है।
यह दबंग परिवार घर के पास ही एक छोटे तालाब को कब्जा कर उस पर गाय और भैंस पाल रहे हैं
अपने घर के पास ही यह परिवार तालाब की जमीन पर कब्जा कर के गाय और भैंस पाल रहे, और नगर निगम के अधिकारियों को यह तालाब दिख भी नहीं रहा है..
जैतपुर पुलिस खोलेगी इनकी हिस्ट्री सीट
जैतपुरा थाना अध्यक्ष बृजेश मिश्रा इन आरोपियों के कुंडली खंगालने में लगे हैं, इनकी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस बार-बार दबिश कर रही है, लेकिन घर से यह आरोपी फरार है इस मुकदमे की विवेचना भी खुद थाना अध्यक्ष बृजेश मिश्रा कर रहे है, पुलिस जल्द ही इनका हिस्ट्री सीट खोलेगी।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
