उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 25,000 के इनामिया बदमाश से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 25,000 के इनामिया बदमाश से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर गाजीपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के इंद्रो पुलिया से असोथर जाने वाली नहर पटरी में काजीपुर के पास 25000 का इनामिया सैफुल्लाह पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम सोहद मऊ थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर 30 वर्ष से हुई पुलिस मुठभेड़ में सैफुल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने से सैफुल्लाह घायल हो गया है जिसको पुलिस ने इलाज हेतू जिला अस्पताल भेजा है।फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गाजीपुर थाना पुलिस ने 25000 के इनामियां वांछित गैंगस्टर अंतर्जनपदी चोरी से संबंधित एक शातिर हिस्ट्री सीटर गैंग का सदस्य मुठभेड़ में घायल हुआ है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हिस्ट्री सीटर के पास से एक तमंचा दो खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की₹200 नगद बरामद कर कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया है जानकारी के अनुसार शातिर गैंगस्टर सैफुल्लाह के विरुद्ध जिले सहित विभिन्न थानों में 12 से अधिक मुकदमा पहले से पंजीकृत हैं।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
