गोंडा मेहनौन क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क गढ्ढा मुक्त योजना की खुली पोल ग्रामीणों ने गढ्ढे में पेड़ की टहनी लगाकर किया प्रदर्शन। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( मेहनौन क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क गढ्ढा मुक्त योजना की खुली पोल ग्रामीणों ने गढ्ढे में पेड़ की टहनी लगाकर किया प्रदर्शन )

गोण्डा मेहनौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर दुबावल मार्ग से पूरेगोनई गांव जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग पर दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस मार्ग पर गड्ढे होने से लोग चोटिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मत करने की मांग को लेकर गांव के तमाम लोगो ने प्रदर्शन कर गड्ढो में पेड़ की टहनी लगाकर विरोध जताया तथा उन्होंने मांग की है कि सड़क का मरम्मत कराया जाए जिससे लोगों का आवागमन सुलभ हो सके।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!