उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद एसटीएस व थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता हीरोइन के तस्करो का किया भंडाफोड़ दो करोड़ से अधिक कीमत की हीरोइन बरामद कर 4 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )

( वाईट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे )
( एसएसपी अजय कुमार के आदेशानुसार मादक पदार्थो की तस्करी का भंडाफोड़ )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद एसएसपी अजय कुमार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत दिये आदेशों के क्रम में पुलिस टीमों द्वारा निरंतर अवैध शराब, मादक पदार्थो की तस्करी को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में एक और बड़ी कार्यवाही उनके आदेशानुसार एसटीएस व थाना शिकोहाबाद पुलिस की संयुक्त रूप से सामने आयी है। जिसमें लगभग दो करोड़ से ज्यादा कीमत की हेरोइन बरामद करने के साथ ही मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफतार किया गया है।इस संबंध में पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफतार किये गये चार अभियुक्तों के नाम सुमित पुत्र चूरामड़ि निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बरनाहल मैनपुरी, गोविंद पुत्र अमर सिंह निवासी नगला खंदारी थाना सिरसागंज, संदीप कुमार पुत्र सोपाली राम निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर, लव कुमार पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर बताये। वहीं बताया कि बरामद माल में 464 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग दो करोड़ रूपये, पांच किग्रा गांजा कीमत लगभग पचास हजार रूपये, डिलेवरी में प्रयुक्त वैगनाॅर गाड़ी नंबर यूपी 82 एसी 8230 बरामद की गई। बताया कि एसटीएस प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा के जरिये मुखबिर से मिली सूचना पर नौशहरा पुल से पहले सर्विस रोड पर कुछ लोग वैगनआर गाड़ी में हेरोइन बेचने के उद्देश्य से खडे हुये थे। मौके पर पहुंची एसटीएस व थाना शिकोहाबाद पुलिस ने क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद को बुलाकर गाड़ी में बैठे लोगों को हिरासत में लिया पूछताछ पर खुलासा किया। गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक थाना शिकोहाबाद प्रमोद कुमार मलिक, एसटीएस प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा संग दोनों की टीमें शामिल रहीं। एसएसपी अजय कुमार ने उत्साहवर्धन को उक्त पुलिस टीमों को बीस हजार रूपये नकद पुरस्कार दिया गया |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
