औरया थाना ऐरवाकटरा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरया थाना ऐरवाकटरा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के दिशा निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया कुशल नेतृत्व व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे है वांछित/वारण्टी/जिलाबदर अभियान के तहत दिनांक 21.08.2024 को वादिनी (नाबालिग लडकी) ने अभियुक्त अजय पुत्र अमर सिंह पाल निवासी सूरजपुर उमरैन थाना ऐरवाकटरा जिला औरैया द्वारा वादिया के घर में घुसकर छेड़खानी कर व किसी को बताने पर धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 112/24 धारा 74/333/351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया था जिसमें विवेचक उ0नि0 श्री हरिकेश कुमार द्वारा बयान पीडिता , बयान प्रधानाचार्य व शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 7/8 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी थी जिसके उपरान्त उ0नि0 श्री हरिकेश कुमार मय हमराह के अभियुक्त की तलाश में कस्बा ऐरवाकटरा में मामूर थे कि तभी मुखबिर खास ने सूचना दी की मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सीएचसी ऐरवाकटरा से बिधूना की तरफ कहीं जाने की फिराक में जा रहा है अगर जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 श्री हरिकेश कुमार मय हमराह कर्म0गण के एक वारगी दविश देकर भागने का मौका दिये बिना उस अभियुक्त अजय पुत्र अमर सिंह पाल निवासी सूरजपुर उमरैन थाना ऐरवाकटरा जिला औरैया को सीएचसी ऐरवाकटरा से 300 मीटर बिधूना की तरफ सडक के बायीं ओर समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
अजय पुत्र अमर सिंह पाल उम्र 19 वर्ष निवासी सूरजपुर उमरैन थाना ऐरवाकटरा जिला औरैया
आपराधिक इतिहास
1. अभियुक्त अजय पुत्र अमर सिंह पाल उम्र 19 वर्ष निवासी सूरजपुर उमरैन थाना ऐरवाकटरा जिला औरैया
मु0अ0सं0 112/24 धारा 74/333/351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
01. उ0नि0 श्री हरिकेश कुमार
02. का0 976 संजय
03. का0 1013 संदीप गुर्जर
गिरफ्तार अभियुक्तगण का
 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!