जौनपुर थाना सिंगरामऊ वोटरो को लुभाने हेतु अपने ईंट भट्ठे पर खाने के लिए बुलाना पर पड़ा भारी आचार संहिता का उल्लघन करने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार | ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )

 ( थाना सिंगरामऊ पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लघन करने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार )

जौनपुर थाना सिंगरामऊआगामी त्रिस्तरीय चुनाव -2021 को शांतिपूर्वक व आदर्श आचार संहिता के पालन करने हेतु शासन द्वारा जारी गाइडलाइन , श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ द्वारा कार्यवाही करते हुए भिन्न भिन्न स्थानों पर टीमों का गठन करते हुए जांच करायी गयी जिसमें चुनाव के उम्मीदवार व उनके समर्थकों द्वारा भीड़ एकत्र कर वोटरो को लुभाने हेतु अपने ईंट भट्ठे पर खाने के लिए बुलाना व आदर्श आचार संहिता की धारा 144 दं0प्रं0स0 तथा कोविड-19 के गाडइलाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 49/2021 धारा 188 269 171 च भादवि बनाम अभिगण 1.प्रधान प्रत्याशी रेनू तिवारी पत्नी चन्दन तिवारी 2. चन्दन तिवारी पुत्र कल्लू तिवारी 3. रमेश कन्नौजिया पुत्र लल्लन कन्नौजिया निवासीगण ईनामीपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर व चार भगौना एल्युमिनिय(दो बड़ा ,दो मिडियम) ,एक गैस चुल्हा व एक गैस सिलेन्डर इंडेन कम्पनी,चार बेलना,एक कल्छुल लोहा बड़ा,एक कल्छुल स्टील छोटा ,चार चाकू मय लकड़ी बेट ,चार अदद छिलनी स्टील की बरामद कर थाना प्रागंण मे रखवाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.रमेश कन्नौजिया पुत्र लल्लन कन्नौजिया निवासी ईनामीपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
04 भगौना एल्युमिनिय (02 बड़ा ,02 मिडियम) ,01 गैस चूल्हा व 01 गैस सिलेन्डर, 04 बेलन,एक कल्छुल लोहा बड़ा,01 कल्छुल स्टील छोटा,04 चाकू,04 छिलनी स्टील।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1. श्री विनोद कुमार मिश्र, प्र0नि थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री रामध्यान यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3.का0 अर्जुन यादव, का0 सुदीप सिंह, का0 दीलिप कुमार, का0 विमलेश यादव,का0 लक्ष्मण कुमार थाना सिंगरामऊ जौनपुर।

 ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )

Back to top button
error: Content is protected !!