नेपाल पोखरा से काठमांडू जा रही 40 सवारी भरी बस मार्सयांगड़ी नदी में गिरने से लगभग 14 यात्रियों की हुई मौत नेपाल सेना द्वारा खोज व बचाव अभियान जारी। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( पोखरा से काठमांडू जा रही 40 सवारी भरी बस मार्सयांगड़ी नदी में गिरने से लगभग 14 यात्रियों की हुई मौत नेपाल सेना द्वारा खोज व बचाव अभियान जारी )

नेपाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भारतीय यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस थी, जो पोखरा से काठमांडू जा रही थी। करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में नेपाल पुलिस और NDRF जुटी है। हादसा तनहुन जिले में हुआ और बस मार्सयांगडी नदी में गिरी है। गोरखपुर पोखरा से काठमांडो जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिर बस गोरखपुर से यात्रियो को लेकर नेपाल यात्रा पर थी बस में 40 भारतीय यात्री होने की संभावना, गोरखपुर से यात्रियो को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। तनाहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। पोखरा से काठमांडू जाने वाली बस में 40 यात्री होने की सम्भावना है। पुलिस राहत बचाव में जुटी है l पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 40 यात्री सवार थे; ये बस यूपी से संबंधित है और खबर है की इस हादसे में 14 यात्रियों की मृत्यु हो गई है। गोरखपुर के धर्मशाला से नेपाल जा रही थी UP53FT7623 यात्री बस शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर है बस नेपाल बस हादसे का CM योगी ने संज्ञान लिया राहत आयुक्त कार्यालय को सीएम योगी के निर्देश नेपाल सरकार के अफसरों के संपर्क में रहें- सीएम राहत आयुक्त जीएस नवीन ने नेपाल के अफसरों से बात की महराजगंज SDM और सीओ को मौके पर भेजा गया- नेपाल में UP के गोरखपुर की बस हादसे की हुई शिकार। गोरखपुर के केसरवानी ट्रैवेल्स की बस UP 53 FT 7623 हादसे की हुई शिकार। हादसे कर शिकार हुई बस में अधिकतर महराष्ट्र के थे यात्री।बस चालक मुस्तफा गोरखपुर का है निवासी। नेपाल बस दुर्घटना में नेपाल सेना का एक MI-17 हेलीकॉप्टर मेडिकल टीम लेकर काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के हेलीपैड से तनहुन जिले में घटनास्थल के लिए रवाना हुआ: नेपाल सेना का संचार विभाग नेपाल: 40 ​​लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। घटनास्थल पर नेपाल सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!