अलवर राजगढ़ स्टेशन पर मालगाड़ी से पेट्रोल या डीजल रिसाव होने से मच गया हड़कंप मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास रिसाव कम होने पर किया गया रवाना बड़ा हादसा होने से टला। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर)

( राजगढ़ स्टेशन पर मालगाड़ी से पेट्रोल या डीजल रिसाव होने से मच गया हड़कंप मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास रिसाव कम होने पर किया रवाना बड़ा हादसा होने से टला )

अलवर राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे की एक अनहोनी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। अगर यह हादसा होता तो कितने निर्दोष लोगों को मौत की नींद सुला देता। यह माजरा अलवर जिले के राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर देखा गया जहां एक टैंकर माल गाड़ी, जिसमे पेट्रोल डीजल भरा हुआ था।यह टैंकर ट्रेन बांदीकुई से आ रही थी संभवतः इस टैंकर से लगातार पेट्रोल का रिसाव हो रहा हो। पेट्रोल रिसाव रोकने के लिए मालगाड़ी को करीब पौन घंटे तक राजगढ़ स्टेशन पर खड़ा रखा गया। जिसके रिसाव को रोकने के लिए रेलवे के कार्मिक अपने स्तर पर लगे रहे। उन्होंने काफी मशक्कत की, लेकिन वो एक लूज बोल्ट को सही करने के लिए रिसाव को कुछ स्तर तक रोक पाए और ट्रेन को राजगढ़ स्टेशन से अलवर के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच रेलवे कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने उच्चाधिकारियों तक का मामला होना बताया और मीडिया से दूरी बनाए रखी। लोगों ने बताया कि यदि कोई बड़ा हादसा होते होते टल गया नहीं तो इसका कौन जिम्मेदार होता? रेलवे की बड़ी लापरवाही, लापरवाही का जिम्मेदार कौन, क्या रेलवे के अधिकारी लेंगे संज्ञान, टैंकर मालगाड़ी में रिसाव के चलते खड़ा किया राजगढ़ रेलवे स्टेशन, अगर उस दरमियान कोई ग्रामीण ज्वलन शील पदार्थ लेकर निकलता तो निर्दोषों की जा सकती थी जान, जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से मुकरे, उच्चाधिकारियों का दिया हवाला और मौके से हुए फरार!

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर)

Back to top button
error: Content is protected !!