फतेहपुर गढ्ढा मुक्त अभियान को लेकर गुलाबी गैंग प्रतिनिधि मंडल पहुंचा PWD आफिस गाजीपुर, से बहुआ तक सड़कें हुई खस्ताहाल दिया अल्टीमेटम। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( गढ्ढा मुक्त अभियान को लेकर गुलाबी गैंग प्रतिनिधि मंडल पहुंचा PWD आफिस गाजीपुर, से बहुआ तक सड़कें हुई खस्ताहाल दिया अल्टीमेटम )
उत्तर प्रदेश फतेहपुर गुलाबी गैंगअध्यक्ष हेमलता पटेल लोकतांत्रिक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा लोक निर्माण विभाग आफिस रक्षाबंधन के दिन बहुआ गाजीपुर रोड की खस्ताहाल स्थिति के कारण राखी बांधने जा रही बहनों को हुई खासी असुविधा और असुरक्षा के मुद्दे को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा उठाये जाने व शासन एवं पी डब्लू डी विभाग को एक सप्ताह के अल्टीमेटम दिये जाने के बाद आज शुक्रवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला PWD आफिस में अधिशाषी अभियंता से बहुआ गाजीपुर रोड में जानलेवा गड्ढों की समस्या को लेकर दिये गए एक हफ्ते के अल्टीमेटम पर प्रभावी वार्ता करने पहुंची जहाँ एक प्रशासनिक मीटिंग में ब्यस्त होने के कारण अधिशाषी अभियंता आफिस में उपस्थित नहीं मिले जिस पर मौके पर ही गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार से फोन पर वार्ता की | वार्ता के दौरान अधिशाषी अभियंता ने दो दिनों के अंदर बहुआ गाजीपुर रोड के गड्ढे सही कराने का भरोसा दिया और बारिश के बाद पूरी रोड का पुनरुद्धार कराने का भरोसा दिया जिस अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की हमें उम्मीद है आपकी बात पर की दो दिनों में समस्या हल हो जायेगी अन्यथा की स्थिति में संगठन वृहद प्रदर्शन करने हेतु बाध्य है इसी के साथ ही अध्यक्ष हेमलता पटेल ने ललौली रोड सहित जिले की जो खस्ताहाल रोड हैं उन्हे भी जल्द ठीक कराने की मांग की | इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सरला सिंह, सरोज, राजरानी, राजकली,सुमन मौजूद रहीं ।

