जमशेदपुर चौका थाना सरायकेला-खरसावां जिले के वांटेड नक्सली 15 लाख के इनामी महराज प्रमाणिक दस्ते के तीन नक्सलियों काे उरमाल और आसपास के क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार | ( ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट )

जमशेदपुर चौका थाना सरायकेला-खरसावां जिले के वांटेड नक्सली महराज प्रमाणिक दस्ते के तीन नक्सलियों काे चौका थाना उरमाल और आसपास के क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें सुजीत कुमार मुंडा, मतींद्रनाथ मांझी और चबूराम मुंडा शामिल हैं। इनके पास से नक्सली साहित्य, चार मोबाइल, बाइक और लेवी के पांच हजार रुपये बरामद किए गए है। इसकी जानकारी देते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मो. अर्शी ने सोमवार को आदित्यपुर थाना में पत्रकारों को दी। एसपी ने बताया महराज प्रमाणिक की गतिविधि को लेकर पुलिस लगातार इलाके में दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अभियान और सरायकेला के एसडीपीओ के नेतृत्व में चौका, चांडिल, ईचागढ़, खरसावां और कुचाई इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान सीआरपीएफ बटालियन 193 के साथ मिलकर चलाए जा रहे हैं। चौका के उरमाल इलाके से महाराज प्रमाणिक दस्ते के सदस्य सुजीत मुंडा को पांच हजार रुपये लेवी की रकम, नक्सली साहित्य और मोबाइल के साथ पकड़ा गया। उससे पूछताछ में मिली जानकारी और निशानदेही पर ईचागढ़ थाना के मतींद्रनाथ मांझी को नावाडीह और चंबुराम मुंडा जो कुचाई थाना क्षेत्र के रहने वाले है। दोनों को पकड़ा गया। तीनों से महराज प्रमाणिक के ठिकानों के संबंध में जानकारी मिली है जिस पर पुलिस कार्य कर रही है। महाराज प्रमाणिक पर 15 लाख का इनाम  गौरतलब है कि महाराज प्रमाणिक पर 15 लाख का इनाम है और वह ईचागढ़ के दरौंदा इलाके के निवासी है। उसके खिलाफ नक्सली हिंसा के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। चांडिल के तिरुलडीह इलाके में जून 2019 में महराज प्रमाणिक के दस्ते में पांच पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिसकर्मियों के हथियार लूट लिए थे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!