भोपाल स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी ने दिए निर्देश अमानक दवाई सप्लायर होंगे बैन स्वास्थ्य सुरक्षा में किए गए बदलाव। ( मुकेश कुमार की खास रिपोर्ट )

( स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी ने दिए निर्देश अमानक दवाई सप्लायर होंगे बैन स्वास्थ्य सुरक्षा में किए गए बदलाव )
भोपाल। राज्य सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। अस्पताल में सप्लाई होने वाली दवाओं के मापदंड पर खरा नहीं उतरने पर सप्लायर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जाएगी। जिससे पारदर्शिता बढ़ाने के साथ एररलेस काम हो सकेगा। इंजेक्शन वैन करने संबंधी सवाल के जवाब में मान स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अलग-अलग कंपनी के इंजेक्शन को प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया है। यह करवाई इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के आधार पर की गई है ।
पुख्ता होगी डॉक्टरों की सुरक्षा
माननीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में सरकारी अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इसके साथ ही स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के डॉक्टरों ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की तर्ज पर हॉस्पिटल सिक्योरिटी फोर्स बनाए जाने की प्रदेश सरकार से मांग की है।
डॉक्टरो का स्ट्रेस कम करने के होंगे प्रयास
गंभीर मरीजों की सेवा करते हुए कई बार डॉक्टर अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं डॉक्टर्स के तनाव को कम करने के लिए सरकार कई कार्यक्रम चल रही है। तनाव कम करने के लिए चल रहे प्रोग्राम और सेमिनार को जरूरत के हिसाब से मॉडिफाई किया जाएगा।

( मुकेश कुमार की खास रिपोर्ट )
