वाराणसी थाना लंका क्षेत्र गंगा नदी में एक युवती के गिरने से दो युवक बचाने के लिए कूदे तीनों की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक का शव किया गया बरामद दो की तलाश जारी। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना लंका क्षेत्र गंगा नदी में एक युवती के गिरने से दो युवक बचाने के लिए कूदे तीनों की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक का शव किया गया बरामद दो की तलाश जारी )
वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट इलाके में 2 लड़कों और 1 लड़की गंगा जी मे डूबे । घटना देर रात 3 बजे की बताई जा रही है जजेज गेस्ट हाउस के आगे कच्चे घाट की घटना जानकारी के अनुसार पहले युवती किसी तरह पानी मे गिर गई । उसको बचाने गये 2 युवक भी डूब गये । भोर में छात्रों के डूबने की सूचना पर लंका पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर राहत बचाव काम जारी है । 1 युवक का शव बरामद हो गया है । बाकी 2 की तलाश जारी मौके पर एसीपी धनञ्जय मिश्र और थाना प्रभारी शिवकांत मिश्र मौजूद है । वैभव सिंह विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर से लॉ कर रहा है ऋषि कुमार BA थर्ड ईयर का छात्र है एम एस कॉलेज का और सोना सिंह फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रही है पटना से बीती रात से ही जल पुलिस और एनडीआरएफ डूबे छात्रों को खोज रही है ।1 छात्र वैभव सिंह का शव मिल गया हैअन्य 2 की तलाश जारी है ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
