गोण्डा जिलाधिकारी कोविड-19 महामारी से संबंधित विशेष टीका उत्सव आयोजित कराए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश करोना कॉल में अच्छा कार्य करने वाली नगर निकायों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित | ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )


( करोना कॉल में अच्छा कार्य करने वाली नगर निकायों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित )
गोण्डा जिलाधिकारी श्री मार्कंडेय शाही आज एनआईसी में प्रदेश की माननीय श्री राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से नगर निकायों के अध्यक्षों / पार्षदों से वेब वार्ता के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा जनपद में कोविड-19 महामारी से संबंधित विशेष टीका उत्सव आयोजित कराए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों से नगर निकाय के अध्यक्ष व पार्षदों को अवगत करा कर उनसे कोविड महामारी से लड़ने में उनकी जिम्मेदारी व सहयोग के संबंध में विस्तृत चर्चा की ।वेब वार्ता के पश्चात् जिलाधिकारी ने नगर निकाय प्रतिनिधियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद की सभी नगर निकायों से अपेक्षा की है कि वह कोविड-19 महामारी से बचाव व प्रोटोकॉल के पालन हेतु प्रचार कार्यों में विशेष तेजी लाकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आगामी पड़ने वाले त्योहारों के दृष्टिगत यह सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक जगहों पर अधिक लोग इकट्ठा न होने पाए। उन्होंने आज से लागू किये जा रहे रात्रि कर्फ्यू के संबंध में लोगों से कहा कि यथासंभव सभी लोग अपना कार्य रात्रि 9:00 बजे से पहले ही समेट लें ताकि रात्रि 9:00 बजे के बाद उन्हें घर से बाहर निकलना न पड़े। उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट ट्रेसिंग को अधिकतम कराया जाए तथा हर स्तर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने साथ ही साथ अन्य को भी इस महामारी से सुरक्षित रखने में लोगों को जागरूक कर अपना योगदान दिया जाय। जिलाधिकारी ने सफाई व स्वच्छता में सफाई कर्मियों के विशेष योगदान का जिक्र करते हुए नगर निकायों से कहा कि वे सफाई कर्मियों को संसाधनों से लैस करें ताकि वह अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। उन्होंने प्रत्येक नगर निकायों में कंट्रोल रूम बनाए जाने और उसका प्रचार- प्रसार कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि इस महामारी से निपटने में जिन नगर निकायों द्वारा अत्यधिक परिश्रम से अपना योगदान दिया जाएगा, उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित कराया जाएगा । इस अवसर पर करनैलगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री शमीम अच्छन, नवाबगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह, नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता व नगर पंचायत कटरा बाजार के अध्यक्ष के प्रतिनिधि मोहम्मद अरशद तथा सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

(निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )
