कौशाम्बी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महामारी जैसी घतक बिमारी से बचाव के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी ने किया निरीक्षण डाक्टर अरुण कुमार तिवारी की गई भूरी भूरी प्रसंशा । ( अभिषेक कुमार की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )


( सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महामारी जैसी घतक बिमारी से बचाव के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी ने किया निरीक्षण डाक्टर अरुण कुमार तिवारी की गई भूरी भूरी प्रसंशा )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी-: नेवादा ब्लॉक के घूरी गांव में गंदगी और दूषित पानी से पनपी महामारी ने गांव वासियों के जीवन को संकट में डाल दिया, लेकिन डॉक्टरों की निष्ठा और चिकित्सा कुशलता ने हालात को समय रहते हुए संभाल लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल के डॉक्टरों ने बेमिसाल सेवा का परिचय देते हुए अपनी टीम के साथ उपचार किया और धीरे-धीरे पन्द्रह मरीजों को स्वस्थ किया और उन्हें छुट्टी दी इस स्वास्थ्य अभियान का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल कौशाबीं के अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी ने किया जिनके साथ डॉ.राम लोलारख,डॉ.सुभाष सिंह गौड़,डॉ. वैभव आनंद,राजेंद्र यादव,शुभम जायसवाल,अजय सिंह और स्टाफ नर्स प्रतिमा, उर्मिला सिंह, शीला, सीमा, रबिता, शांति व अन्य स्टाप ने मिलकर अस्पताल में राहत का काम किया। इन चिकित्सकों की अथक प्रयास मेहनत और सेवा-भावना से पन्द्रह मरीजों को सफलता पूर्वक ठीक कर घर भेजा दिया गया 25/8/2024 दोपहर में क्षेत्राधिकारी चायल मनोज रघुवंशी और कोतवाली थाना सराय अकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल का दौरा किया और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया जिससे गांव में महामारी से निपटने के प्रयासों को और गति मिली है।डॉक्टरों की इस अद्वितीय सेवा और प्रशासन की तत्परता ने घूरी गांव में एक नई उम्मीद जगाई है | गांव वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी व उनकी टीम की कर रहे प्रशंसा | इसके पहले भी तिल्हापुरमोड़ की युवती को ‘कोबरा क्रैत सर्प’ के काटने पर उपचार करके मौत के मुंह से बचायी थी जिंदगी |

( संवाददाता अभिषेक कुमार की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )
