औरया थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान पास्को एक्ट में वांछित चल रहे OYO होटल के मैंनेजर को गिरफतार कर दिखाई गई हवालात। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान पास्को एक्ट में वांछित चल रहे OYO होटल के मैंनेजर को गिरफतार कर दिखाई गई हवालात )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.08.2024 को थाना अजीतमल पर मु0अ0स0 372/24 धारा 70(1)/351(3)/115(2)/308(2) BNS व 3/4 पास्को एक्ट पंजीकृत हुआ था विवेचना के क्रम में विवेचक द्वारा संकलित साक्ष्यों व गवाहों के बयान तथा होटल के अभिलेखों व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से OYO होटल के मैनेजर संदीप कुमार दुबे का नाम प्रकाश में आया है होटल मैनेजर संदीप कुमार दुबे उपरोक्त द्वारा OYO द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करते हुए नाबालिक बच्ची को अभियुक्त के साथ अतिरिक्त किराया लेकर इन्ट्री देना पाया गया उपरोक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर तीन टीमें गठित कर अभियुक्तगणों की पतारसी-सुरागरसी प्रारम्भ कर दी गयी थी जिसके पश्चात दिनाँक 26.08.2024 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त 1.सन्दीप कुमार दुबे उर्फ हस्सू पुत्र राकेश बाबू दुबे निवासी ग्राम फरिहा थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 32 वर्ष को मुरादगंज पुल के नीचे थाना क्षेत्र अजीतमल जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार/प्रकाश में आये अभियुक्त का विवरणः-
1. सन्दीप कुमार दुबे उर्फ हस्सू पुत्र राकेश बाबू दुबे निवासी ग्राम फरिहा थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 32 वर्ष।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
1. मु0अ0सं0 372/24 धारा 70(1)BNS व 5छ/6 पास्को एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. श्री राजकुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया)
2. श्री रुद्र प्रताप नरायण त्रिपाठी (निरीक्षक अपराध को0 अजीतमल जनपद औरैया)
3. उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार (चौकी प्रभारी मुरादगंज)
4. का0 1007 राकेश कुमार
5. का0 1036 जय प्रकाश
6. का0 1104 विपिन कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
