औरया थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 25 कछुए बरामद कर 01 कछुआ तस्कर अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत खास रिपोर्ट )

( थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 25 कछुए बरामद कर 01 कछुआ तस्कर अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सहायल अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 26/08/2024 को उ0नि0 श्री मुनीश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 26.08.2024 को कछुओ की तस्करी करने वाला अभियुक्त उमेश कंजड पुत्र छोटेलाल कंजड निवासी कंजड बस्ती कस्बा व थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात मय 25 अदद कछुओं के हाराजपुर बम्बा मोड थाना सहायल जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 127/2024 धारा 51 वन जीव संरक्षण अधिनियम थाना सहायल जनपद औरैया में पंजीकृत कर 25 अदद कछुओं लगभग वजन 22 कि0ग्रा0 को वन विभाग के वनरक्षक श्री गौरव मिश्रा को मौके पर सुपुर्द किया गये। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.एसओ श्री अमर बहादुर सिंह थाना सहायल जनपद औरैया
2. उ0नि0 श्री मुनीश कुमार थाना सहायल जनपद औरैया।
3. का0 115 सत्यम साहू थाना सहायल जनपद औरैया।
4. का0 1079 मनवीर थाना सहायल जनपद औरैया।

( पंकज सिंह राणावत खास रिपोर्ट )
