औरया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.08.2024 को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त– मोहम्मद अली पुत्र हवीव अली निवासी मोहल्ला नवीननगर कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष को फफूंद रोङ से भीखेपुर जाने वाली रोङ पर करीब 100 कदम थाना क्षेत्र अजीतमल जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया जामा तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर नाजायज, दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज बरामद हुआ, बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 376/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मोहम्मद अली उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर व जनपद के अन्य थानों पर कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. मोहम्मद अली पुत्र हवीव अली नि0 मोहल्ला नवीननगर कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष ।
बरामदगी विवरण-
1. एक अदद तमंचा .315 बोर नाजायज।
2. दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 376/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2. मु0अ0सं0 48/2023 धारा 8/20 एऩडीपीएस एक्ट थाना फफूंद , औरैया।
3. मु0अ0सं0 478/2019 धारा 8/20 एऩडीपीएस एक्ट थाना अजीतमल, औरैया।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 श्री विकास त्रिपाठी
2. उ0नि0 श्री संजीव कुमार
3. हे0का0 348 धर्मेन्द्र कुमार
4. का0 372 शिवओम
5. का0 981 वीरेन्द्र सिंह

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
