औरया जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका से सम्बंधित विकास कार्यो की गई समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका से सम्बंधित विकास कार्यो की गई समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मा० मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका से संबंधित विकास कार्यो की आयोजित बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं का संचालन/ निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के साथ लक्ष्य के अनुरूप पूरा करना सुनिश्चित करें जिससे निश्चित समय में कार्य पूर्ण हो इसके लिए संबंधित अधिकारी अपने स्तर पर भी समीक्षा करते रहे और किए गए कार्यों का विवरण डैशबोर्ड पर अपलोड करें जिससे कार्य की प्रगति शासन स्तर पर प्रदर्शित हो सके। उन्होंने कहा कि कार्य को माइक्रो प्लान बनाकर करें जिससे उसकी प्रगति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि डैशबोर्ड पर सभी संबंधितों के द्वारा फीडिंग के समय ध्यान रखा जाए कि कार्य के प्रगति की फीडिंग पूर्ण व स्पष्ट हो अन्यथा की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में शिथिलता/लापरवाही अथवा अपलोडिंग के कारण रैंकिंग खराब पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शासन को अवगत भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपलोड करने पर सही आंकड़े प्रदर्शित नहीं किए जाते हैं जिससे रैंकिंग खराब प्रदर्शित होती है और जनपद की श्रेणी निचले स्तर पर दिखाई देती है। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अपनी-अपनी रैंकिंग में शत प्रतिशत सुधार लाए इसके लिए किए गए कार्य को अपलोड भी करें अन्यथा की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए शासन को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण वश कार्यो की अपलोडिंग या लक्ष्य अथवा धनराशि की उपलब्धता में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो आवश्यक स्तर पर नियमानुसार विभागीय अधिकारी पत्राचार करें / कराये जिससे रैंकिंग में कोई पिछड़ने जैसी स्थिति न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर हरिश्चंद्र, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!